
जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ वन महोत्सव का भव्य आयोजन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 10, 2023
- 127 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजा के अकोढ़ी सूर्य मंदिर पोखरा के तट पर जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में वन महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन। आपको बताते चलें कि पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 सप्ताह तक वन महोत्सव मनाया जाता है। जिसके तहत बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार, आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, डीएफओ चंचल प्रकाशम के द्वारा पौधा रोपण करते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया गया, कि प्रति व्यक्ति कम से कम दो या तीन पौधा अवश्य लगाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि हमारा वेद शास्त्रों द्वारा भी वृक्षारोपण को विशेष महत्व दिया गया है। जैसे हम बट,पीपल, आंवला, नीम, तुलसी आदि वृक्षों की पूजा करते हैं। वृक्ष की कमियों की वजह से पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है हम सबों की उम्र सीमा भी दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहा हैं।भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रति व्यक्ति दो या तीन पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे कि हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ही भीषण गर्मी से भी निजात मिलेगाऔर हम स्वस्थ रहेंगे और हमारी उम्र सीमा भी बढ़ जाएगी। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा के अकोढ़ी के प्रधानाध्यापिका रूबी पांडेय द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा पर्यावरण पर चित्रांकन प्रस्तुत किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता कैमूर, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, समाजसेवी बिरजू पटेल, बीपीआरओ रामपुर दिव्य शक्ति, आरो बागिशा सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर