मारपीट के मामले में कुल छ: आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

जिला संवाददाता कैमूर चंद्र भूषण तिवारी 


कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के बागड़ा गांव से मारपीट के मामले में कुल छ: आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया, कि विगत शुक्रवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं के साथ नोकझोंक होने के उपरांत मारपीट हो गया। जिसमें की एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया, जिसमें कि लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, दो लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए, डॉक्टरों द्वारा सदर अस्पताल भभुआं भेजा गया, जहां दोनों लोगों की इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए नामजद कुल छ: लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें रविवार को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी जवाहिर चौधरी उम्र 73 वर्ष पिता झगरू चौधरी, शंकर चौधरी उम्र 48 वर्ष पिता रामजी चौधरी, कृष्णा चौधरी उम्र 38 वर्ष पिता जमुना चौधरी, रामेश्वर चौधरी उम्र 46 वर्ष पिता जवाहीर चौधरी, विनोद चौधरी उम्र 33 वर्ष पिता जवाहीर चौधरी, बेचन चौधरी उम्र 24 वर्ष पिता फूलचंद चौधरी, सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागड़ा गांव के निवासी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट