कंटेनर से 349 पेटी शराब बरामद चालक गिरफ्तार

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)--राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगल वार की सुबह 10:00 बजे के लगभग गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस और उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा संयुक्त रूप से एस आर पेट्रोल पंप के पास सघन जांच प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में उत्तर प्रदेश से आ रही एक कंटेनर को रोका गया जिसके अंदर लकड़ी के बड़े बॉक्स में छुपा कर भारी मात्रा में लेकर जारहे एक कंटेनर से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जहां से ट्रक को दुर्गावती थाना लाया गया और जब शराब की गिनती की गई तो कुल 349 पेटी यानी 3105 लीटर अंग्रेजी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी हरमोहन शुक्ला ने बताया कि चुनाव के मद्दे नजर सधन छापेमारी की जा रही है तथा जांच किया जा रहा है ताकि कहीं से भी कोई मादक पदार्थ या किसी तरह का सामान लेकर कोई न जा सके बाजार मूल्य के अनुसार शराब की कीमत लगभग 25 लख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहनियां डीएसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना की खबर मिलने के बाद एक टीम गठित की गई जिसमें काफी सफलता मिली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट