एकदिवसीय पांव कंदुक प्रतियोगिता में ५-० अंक की बढ़त से कैमूर हुआ रोहतास से विजयी

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण  तिवारी की रिपोर्ट 

कैमूर :- जिला के कुदरा प्रखंड अंतर्गत डेरवां  पंचायत के रामडिहरा गांव स्थित खेल मैदान में ग्रामीणों द्वारा आयोजित एकदिवसीय कंदूक प्रतियोगिता में ५-० अंक की बढ़त से कैमूर हुआ रोहतास से विजयी। वर्णित स्थल पर ग्रामीण खेल प्रेमियों द्वारा एकदिवसीय कंदूक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संदर्भ में नसेज ग्रामवासी खेल प्रेमी के द्वारा सोमवार सुबह संदर्भ में जानकारी देते हुए  बताया गया कि।  मुख्य अतिथि के तौर पर कुदरा जिला पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र गुप्ता व डेरवां पंचायत के मुखिया शिवम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौति गांव की खेल समिति व रोहतास जिला के करहगर प्रखंड अंतर्गत माति डिहरा गांव  खेल समिति के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल का उद्घाटन किया गया। दोनों तरफ की कंदुक खिलाड़ियों के द्वारा मैदान में खेल का अच्छा प्रदर्शन किया गया, पर कैमूर जिला के खिलाड़ीयों द्वारा ५-० अंक की बढ़त से रोहतास जिला के कंदूक खिलाड़ियों को पराजित किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को विजय प्रतीक,सम्मान तो पराजित पक्ष के खिलाड़ियों का सम्मान व उत्साहवर्धन कर सादर विदा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट