
जनसंवाद कार्यक्रम को जनता ने कहा पदाधिकारियों का मन संवाद, जन की नाराजगी पर जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम में बदलाव का दिया भरोसा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 21, 2023
- 410 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर : ज़िला के कुदरा प्रखंड अंतर्गत नेवरास पंचायत के नेवरास गांव स्थित अमृत सरोवर तट पर, पंचायत के मुखिया सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उर्फ पिंटू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बिहार सरकार द्वारा संचालित जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं जिला पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे। जिनके कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।उपस्थित महानुभावों के स्वागत के उपरांत, सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया। चुकी सरकार के निर्देशों का पालन किया गया। पर सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित, पदाधिकारीयों के समक्ष जिला पदाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं से रूबरू ना होने की स्थिति में, सरकार द्वारा जारी लाभकारी योजनाओं की समस्याओं के निदान की लालसा से पहुंचे, हजारों हजार पंचायत वासियों द्वारा, सरकार द्वारा संचालित जनसंवाद कार्यक्रम को पदाधिकारीयों की मन संवाद कार्यक्रम कहा गया। उपस्थित जनों ने कहा सरकार द्वारा जो भी कार्य योजना पास किया जाता है, आज के समय में हर कोई जानता है, क्योंकि इस डिजिटल युग में किसी भी कार्य योजना को पारित होते ही मीडिया के माध्यम से जनता तक जानकारी मिल जाता है। पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा ऐसे लाभकारी योजनाओं को अपनी कमाई का जरिया बना लिया गया है, साथ ही रिश्वतखोरी का भी बोलबाला है। ऐसे कार्यक्रमों पर जनता की गाढ़ी कमाई सरकार द्वारा खर्च किया जाना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। जनसंवाद शब्द का तात्पर्य समस्याओं पर पदाधिकारी द्वारा जनता से संवाद होता, इस कार्यक्रम को जन संवाद नहीं कहा जा सकता। पंचायत वासियों ने कहा नहीं सुनी गई जनता की एक भी मन की बात। आयोजित कार्यक्रम से संबंधित विषय पर पंचायत वासियों की नाराजगी संवाददाता के माध्यम से संज्ञान में आने के बाद जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा यह आश्वस्त किया गया है, कि आगे जहां भी कार्यक्रम होगा, उसमें बदलाव किया जाएगा व जनता की मन की आवाज अवश्य सुना जाएगा।
रिपोर्टर