
नशे पर रोक लगाने में प्रशासन दिख रही विफल
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 30, 2023
- 1007 views
खुलेआम मादक पदार्थ गांजा की खेती में प्रशासन की मिली भगत से नहीं किया जा सकता इंकार
जिला संवाददाता कुमार चंद्रभूषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला में खुलेआम मादक पदार्थ गांजा की खेती में, प्रशासन की मिली भगत से नहीं किया जा सकता इंकार। आपको बताते चलें कि जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतलोईया गांव में मादक पदार्थ गांजा की खुलेआम खेती देखकर लोग स्तब्ध हो जा रहे थे, सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद स्थल पर पहुंचने पर देखने को मिला, कि अनेकों जगहों पर मादक पदार्थ गांजा की भारी मात्रा में खुलेआम खेती किया जा रहा है। संदर्भ में विगत रविवार के दिन मामले की जानकारी आरक्षी अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा को स्थल के वीडियो क्लिप के साथ भेजते हुए स्थानीय प्रशासन की भी मिली भगत की आशंका जताया गया था, साथ ही युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु आग्रह किया गया था। संदर्भ में उनके द्वारा मामले को गुप्त रखते हुए जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया गया था।पर प्रशासन द्वारा अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम, मादक पदार्थों के उपज कर्ताओं से मिलकर वीडियो क्लिप दिखाते हुए, अपनी मजबूरियां झलकाते गांजा की तैयार फसल को यथाशीघ्र हटाने के लिए आग्रह किया गया। परिणाम स्वरूप शुक्रवार शाम तक अधिकांश भू-भागों पर लगे गांजे को उपज कर्ताओं द्वारा कटाई कर सुरक्षित किया गया। जिससे की स्पष्ट होता है कि खुलेआम मादक पदार्थ गांजे की खेती में प्रशासन की मिली भगत है, और नशे पर रोक लगाने में कैमूर प्रशासन विफल है।
रिपोर्टर