
आगामी 3 मार्च से 9 मार्च तक होगा शिव शक्ति महायज्ञ साथ ही महाकाल शिव शंभू का प्राण प्रतिष्ठा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 31, 2024
- 146 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी
कैमूर ।। जिला के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत भेरियां गांव स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में होगा आगामी 3 मार्च से 9 मार्च 2024 तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन, साथ ही नवनिर्मित महाकाल शिव शम्भू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा।यज्ञ की तैयारी का जायजा लेने आये विश्व विख्यात कथा वाचक सह महावीर बजरंग बली के कृपा पात्र श्री श्री १००८ मारूति किंकर महाराज जी ने कहा यह यज्ञ व महाकाल शिव शंभू की प्राण प्रतिष्ठा समस्त ग्राम नगर क्षेत्र का कल्याण करेगा। त्यागी तपस्वी महान संत श्री श्री १००८ बलराम दास जी (मौनियां बाबा) के मुखारविंद से अध्यात्मिक ज्ञान पा समस्त ग्राम-नगर वासी आंनद में विभोर हो गये।महावीर शिव मंदिर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि नव निर्मित शिव मंदिर की शिखा 55 फीट उंची है, जिसको समस्त भक्तों ने अपना अपना समय और धन का योगदान देकर बनवाया है।इस मंदिर की शिखर की उंचाई दुर्गावती प्रखण्ड क्या जिले में स्थान रखता है।ग्राम वासियों ने जिला क्षेत्र के समस्त महादेव के भक्तों से आग्रह किया है की शिवरात्रि पर होने वाले महादेव की प्राण प्रतिष्ठा में सभी जनता जनार्दन दर्शन करने, महाप्रसाद लेने अवश्य आये जिससे आप सभी पर महादेव की कृपा बनी रहें। मौके पर जोखन शर्मा, विशाल विक्रम सिंह, अरूण सिंह, पिंटू चौबे, लवकुश सिंह, शम्भू गोड़, नेता राम, सत्यप्रकाश सिंह, कलुटन सिंह, हिरो सिंह, आलोक सिंह मौजूद रहें।
रिपोर्टर