
भगवानपुर प्रखंड में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 18, 2024
- 94 views
संवाददाता गोल्डन पान्डेय कि रिपोर्ट
भगवानपुर (कैमूर)- स्थानीय प्रखंड के भगवानपुर, रामगढ़, टोड़ी, औवसान, ओरगांव व कोचाढ़ी समेत कुल 7 समितियों द्वारा बुधवार को मोहर्रम पर पर आयोजित ताजिया जुलूस प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुसार रुट चार्ट के तहत निकला।इमाम हुसैन की सहादत की याद में शिया समुदाय के मुस्लिम मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालते हैं। मुहर्रम का इतिहास 662 ईसा पूर्व का हैं। मुहर्रम के महीने में १०वे दिन इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपनें जिवन की कुर्बानी दे दी थी। इसी वजह से मुहर्रम महीने के १०वे दिन मुहर्रम मनाया जाता है।इस दौरान सभी समितियों द्वारा तामाम समुदायों के सहयोग से जुलूस को शांतिपूर्ण अंजाम तक पहुंचाया गया। इस दौरान सभी आयोजन स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद होकर तामाम गतिविधियों पर नज़र बनाए रखें। वहीं बीडीओ अंकिता शेखर, थानाध्यक्ष उदय कुमार व अंचलाधिकारी भगवानपुर मुखिया उपेंद्र पांडे भी साथ में रहे पुलिस दल-बल के साथ प्रखंड के निर्धारित स्थलों के सड़कों व गलियों में गश्त करते नजर आए। इनमें खासकर भगवानपुर के साथ-साथ कुछ अन्य समितियों के ताजिया के शीर्ष भाग में तिरंगा लहराते देखा गया। जो कि देश के एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खलीफा अशगर अली , शर्फुद्दीन,मकसूद मियां, शमीम मियां, नसीम मियां , पंकज सिंह, गोल्डेन पांडेय, बिट्टू मिश्रा, आजाद अली, सलामत अली, पिंटू मियां, अंटू सिंह समेत कई अन्य लोगों की सहभागिता अहम रही।
रिपोर्टर