
बंदरों के काटने से एक लड़की हुई घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 19, 2024
- 155 views
रामगढ़ संवाददाता सोनी कुमारी की रिपोर्ट
(कैमूर) रामगढ़- बंदरों के काटने से लड़की हुई घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकोरही, गांव की रहने वाली रूबी कुमारी, पिता रविंद्र पाल को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया, बताया जाता है कि रूबी अपने छत पर कपड़े लेने गई थी जहां बंदरों ने इन्हें काट लिया तथा बंदरों के काटने से घायल हो गई जहां लड़की को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लाया गया तथा डॉक्टर के द्वारा इनका इलाज किया गया। इन बंदरों का जल्द से जल्द वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू की जाए क्योंकि इन बंदरों ने ग्रामीण वासियों को काफी परेशान कर रखा है यह जानकारी रूबी कुमारी द्वारा की गई।
रिपोर्टर