हरित भिवंडी की ओर कोनगांव पुलिस का कदम – वृक्षारोपण अभियान में लगाए गए 55 नए पौधे

भिवंडी। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से भिवंडी परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे के मार्गदर्शन में आज कोनगांव पुलिस थाना और अस्मिता टेक्सटाइल कंपाउंड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की रोपाई की गई।पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोनगांव पुलिस ने अब तक कुल 205 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया है।आज के कार्यक्रम में 55 नए पौधे लगाए गए। सभी वृक्षों का जियो टैगिंग कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जिससे इनकी नियमित निगरानी और देखभाल की जा सकेगी। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित भिवंडी के निर्माण की दिशा में कोनगांव पुलिस का यह उपक्रम समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। "एक पौधा – हरियाली की सौगात" इस संदेश के साथ पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी वृक्षारोपण में सक्रिय रूप से भाग लें और “हरित भिवंडी, स्वच्छ भिवंडी” के संकल्प को साकार करने में सहयोग दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट