सिविल कोर्ट के मुख्य गेट पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा अफरा तफरी

बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता


कैमूर- भभुआं सिविल कोर्ट परिसर मुख्य द्वार के उत्तर पूर्व  दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, जिसमें 5 अगस्त 2024 समय  लगभग 11:43 बजे मुख्य द्वार से सटे एक ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग से मचा अफरा तफरी। आग की विकराल रूप को देखते हुए उपस्थित लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा बिजली कॉलोनी से लाइट कटवाने के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआं के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय के द्वारा स्थिति को देखते हुए चिंता व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल रहें ट्रांसफार्मर की आग पर तत्काल काबू नहीं पाया गया होता तो हो सकता था बड़ी दुर्घटना। दोनों ट्रांसफार्मर मुख्य द्वार से मंत्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर लगे हुए हैं, अभी कुछ दिन पहले पटना सिविल कोर्ट की ऐसी ही घटना में ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया था जिसमें की तीन अधिवक्ता व एक लिपिक की मौत हो गया था। वहीं पास में कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी भी करते हैं, विद्युत विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि मुख्य गेट से सटे हुए ट्रांसफार्मर को अन्यत्र जगह लगाया जाए। जिससे कि पटना सिविल कोर्ट जैसी घटना को जन्म देने से बचा जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट