
आपूर्ति कार्यलय में लटका रहा ताला,अधिकारी नदारद
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 12, 2024
- 84 views
कार्यालय बन्द की सूचना पर पहुचीं जीप उपाध्यक्ष वंदना राज ने लिया जायजा
जिला संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
संझौली(रोहतास)-- स्थानीय आपूर्ति कार्यालय में एमओ तथा कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने के कारण अक्सर कार्यालय में ताला लटका रहता है। नतीजतन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। कार्यालय में ताला बंद रहने के कारण आमजन को राशन कार्ड बनवाने तथा वितरण संबंधित शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होती है। लोगों की मानें तो डाटा ऑपरेटर व एमओ कई-कई दिन तक कार्यालय में नहीं आते हैं। सोमवार को राशन कार्ड से सम्बंधित पहुंची महिलाओं ने बताया कि राशनकार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रही हूं। कार्यालय बंद रहने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। यहां आने के बाद या तो कार्यालय बंद मिलता है या फिर एमओ नहीं होते हैं। आपूर्ति कार्यलय में ताला बन्द होने की सूचना पर पहुचीं जीप उपाध्यक्ष वंदना राज ने बताया करीब एक बजकर तीन मिनट पर कार्यलय पहुचीं, देखा कि कार्यलय में ताला लटका हुआ है। इसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी के पास कई बार फोन किया। लेकिन वें फोन नही उठाए। उपाध्यक्ष ने कार्यलय बन्द होने व आपूर्ति पदाधिकारी के साथ कर्मी की अनुपस्थिति होनी की वरीय अधिकारियों के पास लिखित शिकायत करने की बात कही।
रिपोर्टर