बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाला तिरंगा यात्रा

शिवहर से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

      

शिवहर । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डुमरी कटसरी प्रखंड के भटहा हाई स्कूल से श्री नवाब हाई स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ठाकुर रत्नाकर राणा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, महामंत्री विनय कुमार सिंह ,मुकेश चौधरी सहित भाजपा युवा मोर्चा के डुमरी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ,शिवहर नगर अध्यक्ष राहुल कुमार ,मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ,जिला युवा मंत्री उत्तम कुमार पटेल सहित सैकड़ो भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए ,जिसका समापन महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नवाब सिंह पर माल्यार्पण कर समापन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा एक अभियान की शुभारंभ की गई है ,जो आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, इसकी शुरुआत 2021 में की गई थी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेज-तर्रार भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह ने भी पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों को हर घर ,हर दफ्तर,हर दुकानों पर तिरंगा लगने के लिए आग्रह किया। तथा कहा है कि यह अभियान देश भक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान की पहल का हिस्सा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट