वंदे भारत ट्रेन की सासाराम स्टेशन पर हुई पुष्प वर्षा

रोहतास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। देवघर बनारस वन्दे भारत जैसे ही सासाराम स्टेशन पर पहली बार रुकी, उत्साहित लोगों ने पुष्प वर्षा करके ड्राइवर का स्वागत किया । 

सासाराम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन के दस मिनट के ठहराव के दौरान, सासाराम सांसद मनोज कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। स्वागत के अवसर पर राज्य के मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह चेनारी विधायक मुरारी गौतम, राजेश गुप्ता विधायक सासाराम , जवाहर प्रसाद पूर्व विधायक सासाराम और अन्य नेता भी उपस्थित थे। 


ट्रेन के आगमन के समय लोगों में जबरदस्त उत्साह था। लोगों ने वीडियो बनाकर और सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक पल को कैद किया। ट्रेन को रवाना करते समय पुष्प वर्षा की गई और स्टेशन पर 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय', और 'हर-हर महादेव' के नारे गूंजे। इस मौके पर स्टेशन परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन। रेल अधिकारियों ने बताया की, देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 6:20 पर खुलेगी और 8:15 बजे सासाराम पहुंचेगी। इसके बाद यह 1:40 बजे देवघर पहुंचेगी। 

वापसी में यह 3:15 बजे देवघर से खुलेगी और 8:18 बजे सासाराम पहुंचने के बाद रात 10:30 बजे वाराणसी वापस पहुंचेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट