भारी बारिश में भी किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 100वें दिन भी जारी रहा

संवाददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट 

चांद (कैमूर)- उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को 100वें दिन भारी बारिश के बीच भी धरना को जारी रखा। अनिश्चितकालीन धरना के 100 वां दिन पुरी होने पर किसानों ने अपने आंदोलन के संकल्प को दोहराया। किसानों ने कहा मर जाएंगे बिना उचित मुआवजा के एक इंच सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।अनिश्चितकालीन धरना में शामिल विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा भारी बारिश में बैठे किसानों के आंदोलन के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने ने कहा बिना उचित मुआवजा मिले धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष ने कहा बिहार सरकार जान बूझकर किसानों के उचित मांग की अनदेखी कर रही है। उन्होंने ने कहा बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर किसान अपनी मांगों से अवगत करायेंगे । अनिश्चितकालीन धरना में किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद पीएनसी कंपनी वापस जाओ एवं लड़ाई तेज करने का नारा लगा रहे थे। धरना में भुपेंद्र सिंह अवधेश सिंह श्याम सुन्दर सिंह सचिदानंद सिंह अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर उदय नाथ सिंह गुड्डू पाण्डेय अजय पाण्डेय शशिभूषण पाण्डेय रामाकांत पाण्डेय आदि दर्जनों किसान शामिल हुए।भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे एन एच 219 एवं एन एच 319ए सड़क निर्माण के लिए कैमूर जिले के हजारों किसानों की किमती एवं बहु फसली भूमि अधिग्रहण की गई है। अधिग्रहित भूमि की उचित मुआवजा की मांग किसान कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट