
कांग्रेस की जीत से कल्याण में कांग्रेसियों में हर्ष, मिठाईयां बांटी
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Dec 11, 2018
- 711 views
कल्याण : शहर पूर्व के कांग्रेसियों में आज कुछ राज्यों में कांग्रेस की जीत की खबर से हर्ष का माहौल रहा।जगह जगज कांग्रेसियों ने मिठाईयां बांटी तथा कई लोगों ने उन्हें इस अप्रतिम जीत की शुभकामनाएं भी दीं।
शहर पूर्व के चेतना परिसर में कांग्रेस के सेवादल महाराष्ट्र प्रदेश सह समन्वयक अनुपम त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष लालचंद तिवारी, एवं कट्टर समर्थक उद्योगपति संजय मिश्रा ने लोगों को कांग्रेस की विशाल जीत पर मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पार्टियों के समर्थकों ने भी जीत की बधाईयां दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनीत पाण्डेय, मनोज पाण्डेय बबलू, प्रमोद सिंह , हिंदी समाचार के प्रबंध संपादक अरविंद मिश्रा पिन्टू, बिल्डर अरविंद मिश्रा, ओम तिवारी, रोशन पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर