अनिश्चितकालीन धरना में किसानों ने किया बैठक भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य होगा बंद

22 दिसम्बर को भूमि अधिग्रहण में प्रभावित गांव में किसानों के द्वारा दिया जाएगा धरना


सरकार के रवैए से दुःखी होकर किसान आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय


कैमूर (भभुआ)-  उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 194 दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों के सब्र का बांध टुटता हुआ लग रहा है। सरकार के उपेक्षा पूर्ण रैवैया से दुखी हो कर किसानों ने बहुत बड़ा निर्णय ले लिया। अनिश्चितकालीन धरना में किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर के द्वारा किसानों की बैठक की गई। बैठक में शामिल सैकड़ों किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य पुरी तरह बंद कर दिया जाएगा। धरना में किसानों ने आंदोलन तेज करने के लिए नई रणनीति बनाई है। जानकारी देते हुए विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा। उन्होंने ने कहा प्रशासन ने किसानों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करेगा तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अध्यक्ष ने कहा लगातार आंदोलन कर रहे


किसानों की मांग को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। उन्होंने ने कहा जबतक किसानों को कृषि वाली भूमि को 1 करोड़ 28 लाख रुपए एवं कर्मिशयल एवं आवासीय भूखंड को उसके अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा कैमूर के किसान आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। धरना में पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा बिना उचित मुआवजा मिले एक इंच सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे उन्होंने ने कहा किसान अपनी जान दे देंगे बिना उचित मुआवजा के एक इंच एक्सप्रेस-वे निर्माण नहीं होने देंगे। धरना में शामिल  अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने कहा किसानों की अधिग्रहण की गई भूमि किमती एवं बहु फसली है सरकार उसके अनुसार मुआवजा दे किसान नेताओं ने कहा सरकार भूमि अधिग्रहण में भूमि अधिग्रहण कानून का पालन नहीं किया गया है। 22 दिसम्बर को किसान भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांव में धरना देंगे। धरना को सफल बनाने के लिए हर पंचायत में प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है।अनिश्चितकालीन धरना एवं बैठक में शामिल रवि शंकर सिंह ददन सिंह अवधेश सिंह अरविंद सिंह रामायण सिंह आदि किसानों ने कहा लड़ाई तेज किया जाएगा। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण के लिए उचित मुआवजा के लिए पिछले ढाई साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसान उचित मुआवजा के लिए लगातार 194 दिन से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए कैमूर जिले में 93 मौजा की 17 सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। सरकार उन्हें बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं चांद प्रखंड में एन एच 219 में बाईपास एवं चौरी करण के लिए 13 मौजा का 200 एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। धरना में मसोई गोंई सहबाजपुर ठकुहरट विजरा चांद जिगिना सिहोरिया बबुरहन बेतरी सीवो ददरा बिरना कुसडेहरा भैरोपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट