
कैमूर में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर कर दिया हत्या
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 27, 2024
- 591 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार
कैमूर (भभुआ)- कैमूर में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर गांव निवासी राम इकबाल बिन्द की 22 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी है जिसका गला दबाकर उसी के पति भगवानपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी मनोज दुबे का 23 वर्षीय पुत्र अभिनंदन दुबे के द्वारा शाम को सुनसान खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई। भभुआं एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 साल पुर्व लड़का और लड़की अंतर्जातीय प्रेम विवाह किए हुए थे जो गुरुवार को लड़का लड़की को उसके घर से विदाई करा कर अपने घर ला रहा था घर पहुंचने से पहले ही लड़की की गला दबा कर हत्या कर दिया और बच्चे को अपने साथ घर ले गया। जहां सूचना पर पुलिस के द्वारा छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद उसके निशानदेही पर मृतका का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कर मृतका के पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर