धेनुका पब्लिक स्कूल में मना विदाई समारोह


 रोहतास।धेनुका पब्लिक स्कूल डेहरी ऑन सोन के परिसर में दसवीं की छात्राओं के सम्मान में वर्ग नवी की छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सचिव माननीय श्री विनोद सिंह ,संचालिका श्रीमती इशा राणा एवं प्राचार्य शिव कुमार सिंह के निर्देशन में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर में माननीय सचिव एवं प्राचार्य द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।समारोह का प्रारंभ सचिव एवं प्राचार्य द्वारा केक काटकर किया गया।इस अवसर पर दसवीं की छात्राओं ने अपने स्कूल एवं शिक्षकों के प्रति अपने-अपने विचारों को प्रकट किया। नवी की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया। सभी छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें मुख्य रूप से दसवीं की छात्राएं खुशी कुमारी सोनाक्षी,शालू ,अंजलि,  रिया,प्रतीक्षा ,संजना ,अक्षिता, आर्या,प्राची ,कृतिका,नेहा ,निशा नियति,रश्मि ,रिमझिम, श्रुति, स्वीटी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सीसीए इंचार्ज सुप्रिया सिंह, नृत्य शिक्षक भोला सर एकेडमी इंचार्ज अभिषेक सर धर्मेंद्र सर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट