रामपुर के धवपोखर में सड़क की मांग को लेकर दो ग्रामीण भूख हड़ताल पर, ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 23, 2026
- 2 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर) ------- रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने-जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर गांव के दो ग्रामीण राधा कृष्ण राम एवं द्वारिका शाह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, जबकि भाकपामाले प्रखंड सचिव सम्मुख पासवान अन्य सभी ग्रामीण उनके समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह आंदोलन सोमवार से शुरू हुआ था जो मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर वे कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में तो हालत और भी बदतर हो जाती है।
धरना पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


रिपोर्टर