कैमूर में एक व्यक्ति एवं दो महिला द्वारा शादी का झांसा देकर उ०प्र० के तीन व्यक्तियों से किया गया पैसों की मांग

जिला संवाददाता संदिप कुमार


कैमूर- कुदरा के एक व्यक्ति द्वारा दो महिला के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के तीन व्यक्तियों को शादी का झांसा देकर किया गया पैसों की मांग। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाथरस जिला (उत्तर प्रदेश) के तीन व्यक्ति पप्पु कुशवाहा, भारतेन्दु शर्मा उर्फ बन्टी एवं नरेन्द्र गुप्ता को शादी के नाम पर बुलाकर माया देवी नाम की एक महिला द्वारा कुबेर होटल भभुआं में वीडियो कॉल से लड़की को दिखाया गया।

                               पीड़ित व्यक्ति

तत्पश्चात् अपराधकर्मियों द्वारा तीनों व्यक्ति को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी गाँव में जंगल में स्थित पहाड़ी पर ले जाकर निरूद्ध कर अपराधकर्मियों द्वारा पैसे की मॉग की गयी। इसकी सूचना मिलने पर भभुआ थाना में काण्ड दर्ज किया गया। तीनों अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपराधकर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट