बड़ा गणेश मंदिर पर विराजे गजानन ध्वजा लेकर निकला चल समारोह


तलेन । सोमवार को बड़े गणेश मंदिर पर गणेश उत्सव को लेकर नगर की हिंदू धार्मिक उत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।  बड़ा गणेश मंदिर पुजारी राजेश शर्मा  के सानिध्य में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव के द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर  स्थापना की गई। तत्पश्चात महाआरती  हुई। वही महाआरती के पश्चात बड़े गणेश मंदिर से ध्वजा लेकर बैंड बाजे के साथ नगर में चल समारोह निकाला गया ।   रिमझिम बारिश के बीच यह चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होकर उगल नदी के तट पर स्थित छोटे गणेश मंदिर पहुंचा। जहां पर ध्वजा चढ़कर व पूजा अर्चना कर महाआरती की गई तथा प्रसाद  वितरण किया गया। महाआरती के पश्चात  चल समारोह  नगर के मार्गों से होता हुआ पुनः बड़े गणेश मंदिर पहुंचा। जहां पर प्रसाद वितरण के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ । इस चल समारोह में नगर के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि , व हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के सदस्य गण शामिल रहे।

वही नगर में लोगों द्वारा घर-घर  विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की स्थापना की गई । वहीं नगर की झांकियों में भी  झांकी समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई। नगर में  10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी। उसी को लेकर नगर के बड़े गणेश मंदिर की आकर्षक साज -सज्जा की गई है। वही बड़े गणेश मंदिर पर प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे महाआरती होगी । वही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश को लगाए गए लड्डुओं के भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही नगर की झांकी समिति द्वारा नगर में प्रतिदिन आकर्षक झांकियां बनाई जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट