भभुआ प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में किया गया विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी

जिला संवाददाता संदिप कुमार 



कैमूर- जिला के प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ के परिसर में अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र इसरो अहमदाबाद के द्वारा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के पहल पर 27 जनवरी 2025 एवं 28 जनवरी 2025 को किया जा रहा है।


जहां आज सोमवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन भभुआं विधायक भरत बिन्द, जिला पदाधिकारी कैमूर, पुलिस अधीक्षक कैमूर, इसरो के वैज्ञानिक परेश सरवैया, दीपक कुमार सिंह, रोहित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कैमूर, अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विधायक द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में इस प्रदर्शनी के प्रति अपना उद्‌गार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी और मैं अपने स्तर से प्रयास करूँगा कि इसरो के सहयोग से कैमूर जिला में भी इस तरह के केन्द्र स्थापित हो ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न हो।


सावन कुमार जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा कहा गया कि बच्चों के साथ-साथ विज्ञान शिक्षक को भी अंतरिक्ष प्रदर्शनी को दिखाया जाय ताकि प्रदर्शनी से सीख कर जायें तो बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्प्रेरणा प्रदान करें। हरिमोहन शुक्ला पुलिस अधीक्षक कैमूर के द्वारा कहा गया कि इस तरह का पहला आयोजन बिहार में किया जा रहा है। उनके द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया गया। स्पेस प्रदर्शनी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान विकास कुमार डी०एन० के नेतृत्व में आयोजन किया जा रहा है ताकि कैमूर के बच्चे भी इसरो के आविष्कार से लाभान्वित हो सकें। इस प्रदर्शनी का बिहार में पहली बार आयोजन करने का सौभाग्य कैमूर जिले को प्राप्त हुआ है। इस प्रदर्शनी के आयोजन का श्रेय विशेष रूप से औरंगाबाद जिले के रहने वाले दीपक सिंह इसरो वैज्ञानिक एवं श्री नीलेश देसाई डायरेक्टर स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर अहमदाबाद को जाता है।


इसरो के वैज्ञानिक द्वारा भी अपने उद्बोधन में जिले के बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के संबंध में विचार व्यक्त किया गया। प्रदर्शनी के प्रथम दिन भभुआ अनुमण्डल के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक तथा निजी विद्यालय के वर्ग 09 से 12 के बच्चें प्रदर्शनी में शामिल हुए। इसरो के वैज्ञानिक दीपक कुमार सिंह एवं परेश सरवैया द्वारा प्रदर्शनी में शामिल बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जबाव बखुबी दिया गया तथा बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिक परेश सरवैया, दीपक कुमार सिंह के द्वारा बच्चों के साथ स्पेश से संबंधित प्रश्न-उत्तर संवाद संपादित किया गया। बच्चों को इसरो स्पेश केन्द्र के बारे में वृतचित्र (डॉक्यूमेंट्री फिल्म) दिखाया गया। भभुआ अनुमंडल के करीब 8000 बच्चों द्वारा इसरो से आई हुई बस से स्पेश से संबंधित जानकारी लेते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापिका कैमूर को इस आयोजन के लिए सभी आगंतुको द्वारा सराहना की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट