वसंत पंचमी को लेकर डीएम ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 01, 2025
- 92 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बैठक आहुत की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक, रोहतास, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम, ग्रामीण(स्थानीय), ईको वन विकास समिति के सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में गुप्ताधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मालवाहक पर सवारी नहीं ले जाने एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराने पर निर्णय लिया गया।


रिपोर्टर