श्रमजीवी संगठन का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी

वन अधिकारियों का स्थलीय निरीक्षण

भिवंडी। वन पट्टे (वन अधिकार) प्राप्त करने के लिए श्रमजीवी संगठन का निर्णायक आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी भिवंडी उप-विभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने जारी रहा। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष रामभाऊ वारणा, उपाध्यक्ष दत्तात्रेय कोलेकर, महासचिव बालाराम भोईर, विजय जाधव, पालघर जिला अध्यक्ष सुरेश रेंजड और ठाणे जिला अध्यक्ष अशोक सापटे ने आंदोलनकारी आदिवासियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आवश्यक मार्गदर्शन किया। लगातार चल रहे इस आंदोलन के दबाव में प्रशासन ने वन अधिकारी, तलाठी, ग्राम सेवक, वन समिति अध्यक्ष, वन समिति सचिव और दावेदारों की एक टीम को वन भूमि पर भेजकर स्थल निरीक्षण और पंचनामा करने की प्रक्रिया शुरू करवाई। श्रमजीवी संगठन के अध्यक्ष रामभाऊ वारणा ने स्पष्ट किया कि जब तक आदिवासियों को उनके हक की वन भूमि नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन को लेकर आदिवासी समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और वे अपनी जमीन के हक के लिए डटे हुए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट