
जल्द पूरी होगी दुर्गावती प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना अशोक सिंह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Feb 13, 2025
- 351 views
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--जिसकी मांग पिछले 5 दशकों से किसानों की थी, अब वह योजना पूरी होने के कगार पर है। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंताओं तथा क्षेत्र के किसान बंधुओं के साथ बैठक कर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह ने 31 मार्च तक हर हाल में धड़हर पंप कैनाल का काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया ताकि समय रहते किसानों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत कर विद्युत आपूर्ति से जुड़े गतिरोधों को समाप्त कर परियोजना को शुरू कराने को कहा।84 क्यूसेक की प्रवाह क्षमता वाली इस परियोजना से दुर्गावती के दक्षिणी इलाके के 6 पंचायतों के दर्जनों गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।
आजादी के बाद से आज तक लगभग 50 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के कारण यह योजना किस्से कहानियों का हिस्सा बन चुका था। लंबे समय के बाद इस पंप कैनाल के लिए तत्कालीन भाजपा विधायक अशोक सिंह ने वर्ष 2016 के विधानसभा में कर्मनाशा नदी में धड़हर के पास इसे स्थापित करने का मामला उठाया था । जिसके बाद इस कैनाल के पंप हाउस एवम लिंक नहर के निर्माण पर 57 करोड़ 71 लाख रूपए खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी।आज50 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अब यह परियोजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार है। विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि "किसानों की खुशहाली और समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता है। इस परियोजना के पूरा होते ही क्षेत्र के किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।इस मौके पर मौजूद भाजपा दुर्गावती प्रखण्ड अध्यक्ष बिपिन कुमार केवट, दुर्गावती दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मिथलेश सिंह, पुतुल राजभर, दुलारे राजभर, ब्रह्मा राजभर, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर