अधिकारियों ने मल्हीपुर पहुंच निरीक्षण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 15, 2025
- 200 views
रोहतास। जिला में सीएम के संभावित प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासन पुलिस तत्पर हैं।
रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार,उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय, एसडीएम आशुतोष रंजन, सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार सहित जिले के तमाम पदाधिकारी ने जंगली पहाड़ी इलाक़ा चेनारी में विकास कार्य का जायजा लिया।
रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासन पुलिस तत्पर है।
रोहतास में विकास कार्य जोरों पर जारी है।
सीएम के संभावित प्रगति यात्रा 19 फरवरी को रोहतास में फिलहाल तय किया गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार अपने संभावित प्रगति यात्रा के तहत 19 फरवरी को रोहतास जिला के जंगली पहाड़ी इलाका चेनारी में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।
जहां सबसे पहले दुर्गावती जलाशय पास यूको टूरिज्म का उद्घाटन करेंगे।
वहां से मल्हीपुर पहुंचेंगे।
जहां पंचायत सरकार भवन, तालाब ,सामूहिक पशु शेड पुस्तकालय बास्केटबॉल तथा बेटिमेंटल कोट आदि का उद्घाटन के साथ ही पीएम आवास का लाभार्थी को गृह प्रवेश कराने,घोसिया खुर्द में उत्कर्ष बायो प्लांट का निरीक्षण करेंगे उसके साथ ही जिले में अन्य कार्यक्रम का भी जायजा लेंगे।
सीएम के प्रगति यात्रा को लेकर रोहतास प्रशासन पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। जिसको लेकर लगातार निरीक्षण जारी है।
वहीं उप विकास आयुक्त ने मल्हीपुर में बैठक कर विकास का समीक्षा की।


रिपोर्टर