लावारिस झोले से पुलिस ने तीन हथियार बरामद किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 14, 2026
- 3 views
रोहतास ।थाना क्षेत्र के आवसानी नदी के समीप रविवार को लावारिस हालत में मिले एक संदिग्ध झोले से तीन अवैध हथियार बरामद किए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झोले को कब्जे में लेकर थाने लाया, जहां तलाशी के दौरान दो देशी कट्टा और एक रिवाल्वर मिला।रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने नदी के पास संदिग्ध झोला पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम झोले को थाने लेकर आई, जहां जांच के दौरान हथियार बरामद हुए। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि झोला वहां किसने और किस उद्देश्य से रखा था। साथ ही बरामद हथियारों का पूर्व में किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किए जाने की भी जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस सुराग तलाश रही है। अज्ञात के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है


रिपोर्टर