उपेन्द्र कुशवाहा ने मांझर कुंड एवं तुतला भवानी का निरीक्षण किए


रोहतास।सासाराम विधायक पति सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने मां तुतला भवानी एवं सासाराम स्थित मांझर कुंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।


सड़क से लेकर पर्यटक सुविधाओं तक विकास की जरूरत !


मांझर कुंड तक बेहतर आवागमन के लिए सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, सुरक्षित सीढ़ियों, पैदल पथ और रेलिंग के निर्माण की संभावनाएं बताई गईं। वहीं, कुंड के संरक्षण के लिए गाद की सफाई, प्राकृतिक जल प्रवाह बनाए रखने तथा सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने पर भी जोर दिया गया।

पर्यटकों के लिए पेयजल, आधुनिक बायो-टॉयलेट, विश्राम स्थल और सोलर लाइट जैसी सुविधाएं विकसित करने के साथ स्थानीय युवाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए खान-पान व हस्तशिल्प कियोस्क की व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया।


इको-टूरिज्म और पर्यटन सर्किट पर फोकस !


कैमूर पहाड़ियों के विहंगम दृश्य के लिए सुरक्षित वॉच-टावर और सनराइज/सनसेट प्वाइंट तथा सुरक्षित ट्रेकिंग ट्रेल विकसित करने की संभावनाएं भी सामने रखी गईं।


मांझर कुंड को शेरशाह सूरी का मकबरा, रोहतासगढ़ किला, ताराचंडी धाम, तुतला भवानी और गुप्ता धाम जैसे प्रमुख स्थलों से जोड़कर समग्र पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर दिया गया।


श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को तेज गति दी जा सकती है। सासाराम और कैमूर पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक क्षमता को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट