लोहे की हाइट बैरिकेडिंग अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 17, 2025
- 394 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के अशोक नगर रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लोहे की हाइट बैरिकेडिंग लगाई गई है। रविवार रात एक अज्ञात वाहन ने बैरिकेडिंग को टक्कर मार दी, जिससे यह गिर पड़ा। इस घटना के बाद पालिका के आपातकालीन और अग्निशमन विभाग ने क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को हटाने की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि इस बैरिकेडिंग पर कोई भी लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे।जिससे वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। पहले भी इसी वजह से कई बार इस बैरिकेडिंग को अज्ञात वाहनों की टक्कर लगने से गिर चुक है। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ।


रिपोर्टर