कोनगांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 18, 2025
- 293 views
भिवंडी। कोनगांव इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता फहमीदा अरबाज शेख ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 2024 की शाम 6:30 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 18 फरवरी 2024 को जब बेटी का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। परिजनों को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को किसी कारण से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस अब इस मामले में संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


रिपोर्टर