छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर "जय शिवाजी जय भारत" पदयात्रा का आयोजन

भिवंडी।  शासन के परिपत्रक और भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से) के आदेशानुसार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर "जय शिवाजी जय भारत" पदयात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को सुबह 7:00 बजे महानगरपालिका मुख्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी। इस दौरान प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद नजराना सर्कल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया जाएगा।इसके पश्चात, केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित "जय शिवाजी जय भारत" पदयात्रा सुबह 7:30 बजे चाचा नेहरू हाईस्कूल, भिवंडी से शुरू होगी और समापन समारोह सुबह 9:30 बजे उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।इस भव्य आयोजन में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील महानगरपालिका प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से) ने की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट