डीएम ने दुधमुंही बच्ची को मां को दिलाया


रोहतास।जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 71 आम नागरिकों से लोक साक्षात्कार करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में बंदोबस्त पदाधिकारी, रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास विजय कुमार पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रोहतास, अपर समाहर्ता सह जिला दण्डाधिकारी, रोहतास, प्रभारी पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण कोषांग- सह- महाप्रबंधक जिला केंद्र रोहतास आशीष रंजन, महिला हेल्पलाइन, रोहतास, सासाराम के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह के दरबार में एक हताश मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को वापस पाने के लिए गुहार लगाई। 

जहां रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन सासाराम के केंद्र प्रशासक आफरीन तरन्नुम ने तत्काल कारवाई करते हुए हताशा मां के दुधमुंहे बच्चे को उसके सास से दिलाया।

इधर दुधमुंहे बच्चे को प्राप्ति के बाद खुशी से मां ने रोहतास प्रशासन को धन्यवाद दिया।

बताया गया कि आंखों में आंसू और वह अपनी व्यथा सुनाते हुए महिला ने बेहद भावुक हो गई और डीएम के दरबार पहुंची।

घटना के संबंध में महिला ने जिलाधिकारी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि किसी कारणवश उसका दुधमुंहे बच्चे को सास ने उससे अलग किया कर दी थी तो उसने बच्चे को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।

 अपनी बात रखते हुए मां की आंखें नम हो गईं।

 उसने अपने बच्चे को वापस पाने के लिए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने महिला की बात को ध्यान से सुना और उसकी समस्या के समाधान के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

जहां सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन केंद्र प्रशासक आफरीन तरन्नुम ने बच्चे को जल्द से जल्द उसकी मां को दिलाई।

मां का अपने बच्चे के प्रति अटूट प्रेम देखकर हर मौजूद लोग ने प्रशासन की पहल की सराहना करते नहीं थके।

बता दूं कि रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत खुर्माबाद के रहने भरत गुप्ता की पत्नी श्रुति ने अपने दुधमुंहे बच्चे को नहीं देने का आरोप अपने सास पर लगाई थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट