नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध वार्ड पार्षदों का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रहा जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 01, 2025
- 1354 views
कैमूर-- जिला के नगर पंचायत कुदरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहा जारी। आपको बताते चलें कि नगर पंचायत कुदरा के वार्ड पार्षदों द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सशक्त कमेटी पर विकास कार्यों में मनमानी एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने तक धरना प्रदर्शन का ऐलान करते हुए 28 फरवरी से धरना प्रदर्शन जारी है।धरना स्थल पर बैठे नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों द्वारा जानकारी दिया गया, कि नगर पंचायत कुदरा के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष व सशक्त कमेटी के सदस्यों द्वारा योजनाओं में मनमानी व भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाने हेतु धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। नगर पंचायत में व्यापक भ्रष्टाचार की जांच हो चाहे वह सफाई कार्य हो या नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी पूर्वक क्रय किए गए समान की जांच हो। कबीर अंत्येष्टि योजना चालू की जाए जो कि नगर पंचायत कुदरा बनने के दो वर्ष बीतने के बावजूद भी शुरू नहीं हुआ, जिस कारण इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ से मृत गरीब व्यक्ति के परिजन वंचित रह जाते हैं। योजना के चयन में भेदभाव दूर हो। योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं होता है जिसकी जांच हो। डस्टबिन खरीददारी तथा इसकी उचित भुगतान की गई राशि की जांच हो। जो भी दोषी पाया जाए उसे पर उचित कार्यवाई हो। स्ट्रीट लाइट खरीदारी की जांच हो। जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी मांगे जाने पर उसे उपलब्ध कराई जाए। सफाई कार्य में होने वाले भुगतान की जानकारी ब्योरा सहित दी जाए। मौके पर अरुण कुमार पाल वार्ड नंबर एक, चिंता देवी वार्ड क्रमांक नौ विशाल कुमार वार्ड क्रमांक 10, अंकुर जायसवाल पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 4, बेनी रस्तोगी वार्ड क्रमांक 12, लव कुश रस्तोगी पार्षद प्रतिनिधि, शिवकुमार पाल सामाजिक कार्यकर्ता कलीम फारूखी इत्यादि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर