परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 02, 2025
- 229 views
रोहतास।भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा के रास्ते डीडीयू और रांची के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 03640/03639 का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल में साधारण श्रेेणी के 20 कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 03640 डीडीयू -रांची परीक्षा स्पेशल दिनांक 03.03.2025 को डीडीयू से 16.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रांची पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 03639 रांची- डीडीयू परीक्षा स्पेशल दिनांक 04.03.2025 को रांची से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 08:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी।


रिपोर्टर