
जदयू का जिला स्तरीय बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 02, 2025
- 85 views
रोहतास ।जिला जनता दल यूनाइटेड के प्रभाकर रोड सासाराम स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारी के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश द्वारा नियुक्त रोहतास जिला के प्रभारी अशोक प्रजापति सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करना था।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रकोष्ठ अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तथा प्रदेश के पदाधिकारी से सलाह लेते हुए बताया की जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी की एक सशक्त 10 सदस्यों की कमेटी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी जिसके सदस्य वैसे व्यक्ति होंगे जो माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार तथा जनता दल यूनाइटेड के सिद्धांतों एवं विचारों में आस्था और विश्वास रखने वाले होगे और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। जनता दल यूनाइटेड बिहार विधानसभा चुनाव में एक बेहतरीन परिणाम लाने के लिए और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथ में फिर से एक बार प्रदेश का नेतृत्व देने के लिए तैयार है हमारे कार्यकर्ता हर स्तर पर पार्टी को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए दिल जान से लगे हैं। हमें पूरा विश्वास है की आने वाले समय में हमारी पार्टी मजबूती के साथ बिहार के राजनीतिक धरातल पर खड़ी होगी।
बैठक में रिंकू सिंह बिंदा चंद्रवंशी राज कुमार शर्मा संजय चंद्रवंशी धर्मेंद्र सिंह दिवाकर कुमार अलख निरंजन राजेश सोनकर असलम अंसारी निखिल जय सिंह रेणु कुशवाहा डोमा राम सिकंजय सिंह विनोद कुशवाहा संजय वर्मा दीपक चौबे सिद्धेश्वर सिंह सुरेंद्र राम अशोक चौधरी गंगा बिद अरुण कुशवाहा राजेश पटेल धर्मजीत सिंह अमरेंद्र कुमार मनोज पटेल रूपेश चन्द्रवंशी अजय महतो डॉ प्रमोद कुमार बबलू कुशवाहा राज सोनी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर