कर्पूरी रथ पहुंचा रोहतास
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 03, 2025
- 103 views
रोहतास।प्रदेशवासियों को जागरूक करने और उन्हें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सिद्धांतों आदर्श और किए गए कार्यों से अवगत कराने के लिए जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान से पूरे बिहार में कर्पूरी रथ यात्रा सह अति पिछड़ा जन संवाद यात्रा की जा रही है। इस जनसंवाद यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी कर रहे हैं। प्रदेश के भिन्न-भिन्न भागों की यात्रा करते हुए यह कर्पूरी रथ आज 3 मार्च को रोहतास जिले में पहुंची। रोहतास जिले के करहगर विधानसभा क्षेत्र के सिलारी में एक कार्यक्रम का आयोजन इस कर्पूरी रथ यात्रा सह अति पिछड़ा जन संवाद यात्रा के स्वागत में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला के पार्टी के अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने और संचालन अशोक चंद्रवंशी ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सही अर्थों में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम किया है माननीय मुख्यमंत्री से पूर्व के जो प्रशासक हुए हैं उन लोगों ने केवल अति पिछड़ा-अति पिछड़ा का जाप किया है।अति पिछड़ा के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन माननीय मुख्यमंत्री ने अति पिछड़े को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए अथक प्रयास किया और पंचायती चुनाव नौकरी तथा सरकारी ऋण जैसे कामों में उन्हें प्राथमिकता देकर अति पिछड़ा समाज को एक नई दिशा दी है।
आज के समय में जब बहलावे और बहकावे की राजनीति हो रही है झूठे वादे किए जा रहे हैं दिवा स्वप्न दिखाये जा रहे हैं तब अगर जमीनी स्तर पर वास्तविकता में कोई अति पिछड़ों का कल्याण चाहता है कोई उनके कल्याण के लिए कार्य करता है योजनाएं और नीतियां बनाते हैं तो वह केवल और केवल युग पुरुष श्री नीतीश कुमार ही है।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कारहगर के मुख्य पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि अति पिछड़ा समाज सदियों से समाज की मुख्य धारा से कटा बटा पड़ा था। उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाकर समाज की अग्रिम पंक्ति में खड़े करने का कार्य माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने किया है आज अति पिछड़ा समाज जागरूक हो चुका है और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो रहा है तथा एक नए बिहार के निर्माण में एक विकसित बिहार के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा की यह कर्पूरी रथ संपूर्ण प्रदेश में चेतना जागृत करेगा और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुचायेगा। पार्टी के ऐसे कार्यक्रमों से जन सामान्य तक पहुंच बनाने में आसानी होगी और एक सकारात्मक माहौल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होगा।
बैठक में नागेंद्र चंद्रवंशी अशोक प्रजापति मोहन राजभर धनजी चौधरी राजेश सोनकर गुप्तेश्वर सिंह नागा जी अलख निरंजन नरेंद्र चंद्रवंशी संजय पटेल डॉ प्रमोद कुमार अजय महतो तथा संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।


रिपोर्टर