महाकाय इंटरप्राइजेज की ओर से होगा भव्य होली मिलन समारोह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 21, 2025
- 379 views
कैमूर-- जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमापुर गांव स्थित महाकाय इंटरप्राइजेज की ओर से होगा भव्य होली मिलन समारोह भोजपुरी के गायक गायिकाओं सहित समाज सेवकों व कलमकार बंधु होंगे उपस्थित। संबंध में जानकारी देते हुए महाकाय इंटरप्राइजेज के संस्थापक अजय कुमार के द्वारा बताया गया, कि होली के अवसर पर महाकाय इंटरप्राइजेज की ओर से दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार को होली मिलन समारोह का आगाज किया गया है। जिस अवसर पर भोजपुरी के कलाकार रंजन रसीला, प्रमोद पांडेय, विकास पांडेय, बिरहा दंगल विजेता बुल्लू मस्ताना, एकता अनोखी, नेहा सिंह पगली, सुनीता सिंह, सपना सिंह द्वारा संस्कृति कार्यक्रम संगीत पेश किया जाएगा। वही कार्यक्रम में परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, राम प्रसाद उर्फ घुरहू सिंह, अलियारु सिंह, श्याम बिहारी जायसवाल, मनोज सिंह कुशवाहा जदयू नेता, पंचायत के मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू जी, विकास चतुर्वेदी, धीरज कुमार सिंह उर्फ भान जी, अखिल भारतीय समाचार के बिहार ब्यूरो चीफ आशुतोष सिंह सहित अन्य पत्रकार बंधु होंगे सम्मिलित।


रिपोर्टर