थाने में महिला दरोगा से SI ने की छेड़छाड़
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Mar 21, 2025
- 176 views
यूपी: मथुरा में दरोगा ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर छेड़खानी की। रेप करने का भी प्रयास किया, लेकिन महिला दरोगा ने शोर मचाया। दरोगा को धक्का देकर चिल्लाते हुए बाहर निकली। शोर सुनकर थाने के पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें देखकर दरोगा वहां से भाग गया।
इसके बाद महिला दरोगा ने SSP शैलेश पांडेय को फोन कर पूरी बात बताई। SSP ने तत्काल SP ग्रामीण त्रिगुण विशेन को थाने भेजा। CCTV चेक किए तो दरोगा महिला के कमरे से निकलता दिखाई दिया। दरोगा से पूछताछ की तो वह भागने लगा।
"मगर CO और पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दरोगा ने अपनी स्मार्ट घड़ी और मोबाइल तोड़कर फेंक दिए। उसकी वर्दी उतरवाई गई। फिलहाल, पीड़ित दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


रिपोर्टर