ट्रक से टक्कर खा डिवाइडर में टकराते हुए खेत में जा घुसी श्रद्धालुओं की कार चार घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 13, 2026
- 2 views
अपनी निजी निःशुल्क सेवा एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाई स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर--- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा मौजा स्थित में नीलकमल होटल के समीप गया से दर्शन पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर उपस्थित देवराढ़़ कलां खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव सहित अन्य लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक से टक्कर खा डिवाइडर में टकराकर नीचे गड्ढे खेत में जा गिरी कार, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। घटना की खबर पर तत्काल मौके पर पहुंचे देवराढ़ कलां खुर्द पंचायत के मुखिया के द्वारा निशुल्क एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,
जहां उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं, एक व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआं रेफर कर दिया गया।
चालक के अनुसार, कार में सवार श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो गया जी से दर्शन कर इलाहाबाद जा रहे थे। फिलहाल हादसे के बाद घायलों का इलाज जारी है।


रिपोर्टर