पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित 14 स्थलों पर पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 13, 2026
- 2 views
रोहतास।जिले के प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मिस्टर एसपी राज ने बड़ी पहल की है। जिले के 14 प्रमुख पर्यटन स्थलों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। इन स्थलों में इंद्रपुरी बराज, तुतला भवानी, रोहतासगढ़ किला, चौरासन मंदिर, कशिश वाटरफॉल, महादेव खोह, दशीशानाथ महादेव, करमचट डैम, गुप्ताधाम, मांझर कुंड, ताराचंडी मंदिर, करवंदिया पहाड़, पायलट बाबा धाम एवं भलुनी धाम शामिल हैं। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों की गश्ती के लिए संबंधित थानों को एक-एक बाइक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस पहल से पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत होने और पर्यटन स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।


रिपोर्टर