
मां मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन से संबंधित किया गया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 26, 2025
- 95 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार
कैमूर- जिले में सुप्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन संबंधी बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा की गई। समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी तथा मुंडेश्वरी न्यास ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद थे। सर्व सम्मति से 11 एवं 12 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगने का निर्णय लिया गया तथा पर्यटन की संभावनाओं के दृष्टिकोण से मां मुंडेश्वरी महोत्सव को विशेष रूप से मनाने के लिए सहमति दी गई। देश के नामचीन कलाकारों को महोत्सव के दौरान बुलाने तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी को दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुंडेश्वरी महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किए जाएंगे।
रिपोर्टर