कुदरा के भभुआ मोड़ पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

धनतेरस की खरीदारी करने बाजार आए युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

कैमूर /  जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 स्थित भभुआ मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


घायल युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार, पिता नंद सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने के लिए कुदरा बाजार आए हुए थे। इसी दौरान भभुआ मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची


और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुदरा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


वहीं, घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात ट्रक मौके से फरार हो गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट