ग्राम भारती महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन


 रामगढ़ (कैमूर):  बुधवार को  ग्राम भारती महाविद्याल,रामगढ़ के शिक्षकेत्तर कर्मचारी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध कर्मचारियों के प्रोन्नति के सवाल पर टाल  - मटोल की नीति और कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार के और माननीय कुलपति महोदय के नाकारात्मक नीतियों से ऊबकर असहयोग आंदोलन कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन का कार्य किया गया। 17 महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थिति बनाकर अपने कार्यों का बहिष्कार करते हुए आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य हो गए हैं।

24 मार्च  को डॉ रणविजय कुमार एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना से आए महामंत्री श्री बृजकिशोर प्रसाद सिंह एवं विभिन्न महाविद्यालय से एकत्रित बृहद परिषद के साथियों का आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि जब तक प्रोन्नति की अधिसूचना नहीं जारी किया जाएगा। उपस्थिति 

बनाकर कार्य में असहयोग आंदोलन कर्मचारी अपने महाविद्यालय मुख्यालय में लगातार करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में महासंघ में उपस्थित महामंत्री श्री बृजकिशोर सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि प्रोन्नति हमारा जनतांत्रिक अधिकार है हम उसे लेकर रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन हम कर्मचारियों का दोहन नहीं कर सकती हैं। प्रोन्नति वर्षों से लंबित है। इसके लिए अनेकों बार आश्वासन विश्वविद्यालय पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर दिया जाता रहा लेकिन आज लगभग 17 वर्षों के बाद भी कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला है। इस बीच हजारों कर्मचारी बिना प्रोन्नति प्राप्त किए हुए सेवा निवृत हो चुके हैं जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं कर्मचारियों का जनतांत्रिक अधिकारों का हनन है ।

महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी कार्य बहिष्कार एवं असहयोग आंदोलन में शामिल महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, सचिव अमित सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उपसचिव उमेश यादव, कोषाध्यक्ष शिवाजी पाण्डेय, संरक्षक सहेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, रामएकबाल सिंह, अतुलेश त्रिपाठी, अरशद अंसारी, विजय सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, बब्बन सिंह,कांति सिंह, आशुतोष राज, उपेन्द्र सिंह, कृष्णकांत मूर्ति, निर्मला सिंह,मानवेंद्र, विद्याभूषण, सिद्दार्थ, अश्वनी, ऋषिकेश, आदि कर्मचारी की धरना स्थल पर उपस्थिति देखी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट