पितृपक्ष में निःशुल्क सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर 25 सितंबर 2026 को सीताकुंड में जी.डी. पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने किया। मौके पर अतरी विधायक श्री रोमित कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. शशी शेखर, ज्ञान भारती विद्यालय की निदेशक मधुप्रिया तथा जी.डी. पब्लिक स्कूल की निदेशक स्नेहा शाही उपस्थित रहीं।
शिविर में चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. ऋषिकेश कुमार, डॉ. उज्ज्वल, डॉ. अनुराग, डॉ. भवानी शंकर, डॉ. यू. शरण, डॉ. पल्लवी, डॉ. तेजस्वी, डॉ. नंदन एवं डॉ. सोनम ने सेवा दी। मंत्री ने कहा कि सेवा मानवता का सर्वोच्च धर्म है। श्रीमती साक्षी ने इसे पितृभक्ति, संस्कृति और संस्कार का जीवंत संदेश बताया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन में इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


रिपोर्टर