कैमूर में मां मुंडेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को दर्शन के लिए भक्तों का लगा रहा ताता

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआं (कैमूर)--  अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड  स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगने लगी हैं। भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कारण यहां भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां मुंडेश्वरी  के विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारियों ने विधिपूर्वक पूजा कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भक्तों का मानना है कि यहां मां मुंडेश्वरी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवानपुर थाना थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को भी काफी मजबूत किया  है ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। मंदिर एवं प्रशासन ने दर्शन के दौरान कतार बनाए रखने की अपील की है। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है, जिससे मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। इस मौके पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी मां के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट