राज्यपाल आरिफ मोहमद ने नव वर्ष उत्सव में भाग लिया


रोहतास। जिला के बिक्रमगंज के धावा में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। वे एक निजी स्कूल के परिसर में आयोजित 'भारतीय नव वर्ष महोत्सव' में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार, अहिंसा विश्व भारती के जैन आचार्य लोकेश जी सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित हुए। इस दौरान गवर्नर आरिफ मोहमद खान ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। क्योंकि शताब्दियों के गुलामी के दाग को सन 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाकर उसे मिटा देना है और यह तभी होगा जब भारत की ज्ञान की संस्कृति दोबारा पुनर्स्थापित होगी। जब हमारी बुद्धि-विवेक और ज्ञान बढ़ेगी, तो हम और हमारा समाज टुकड़ों में नहीं बटेगा और जब हम एक होंगे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बिहार तथा बिहार के छात्रों की प्रशंसा की तथा कहा कि बिहार के लोग अगर दिल्ली और मुंबई जैसे शहर से निकल जाए तो इन महानगरों की तमाम गतिविधियों ठप हो जाएगी। आज तमाम केंद्रीय परीक्षा में बिहारी छात्र-छात्राओं का वर्चस्व है। बिहार के लोग बिहार में अलग-अलग सामाजिक परिवेश में रहते देखे जाते हैं। लेकिन जब किसी भी जाति-धर्म का बिहारी दूसरे प्रति में काम करने जाता है, तो वहां सभी बिहारी हो जाते हैं। बता दे की कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता तथा काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने किया। कार्यक्रम में हिंदू धर्म के कई साधु, संत और विद्वान भी उपस्थित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट