कैमूर में भारतमाला परियोजना के कार्य प्रारंभ हेतु किसान नेताओं से अपील

संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले में भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के उद्देश्य से जिला भू अर्जन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा डीसीएलआर सदर, कैमूर द्वारा किसान नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के वेश्म आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के महत्व, लाभ और क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। 


साथ ही आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा बेतरी मौजा में मुआवजा दोगुना से संबंधित आदेश पर भी विमर्श हुआ। जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने सभी किसान नेताओं से आग्रह किया कि जो भी व्यक्ति आर्बिट्रेटर के न्यायालय में वाद दाखिल करना चाहते हैं उनके विशेष सुविधा के लिए जिला भू अर्जन कार्यालय कैमूर में ही स्पेशल काउंटर खोले गए हैं, जो आर्बिट्रेटर न्यायालय में दाखिल किए जाने वाले वादों को की प्राप्ति ले रहा है।इससे किसानों को पटना की दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है।साथ ही उन्होंने बताया कि आर्बिट्रेटर न्यायालय की सुनवाई भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से ही करवाई जा रही है।


अधिकारियों ने किसानों की चिंताओं और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी वैध मांगों का समाधान शीघ्र किया जाएगा। साथ ही, भूमि अधिग्रहण मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का वादा किया गया। बैठक का उद्देश्य किसानों और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना और भारतमाला परियोजना के तहत क्षेत्र के विकास को गति देना है।


किसान नेताओं ने परियोजना में सहयोग का आश्वासन दिया और स्थानीय विकास के इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाने की इच्छा व्यक्त की। यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट