
महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ.....।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 18, 2025
- 36 views
रोहतास।माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ पटना से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए किया गया। इस अवसर पर जिला समाहरणालय रोहतास में उप विकासआयुक्त विजय पांडेय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण तथा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला संवाद शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया.
आज से जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर 1609 ग्राम संगठनों में जिले की लगभग साढ़े चार लाख महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप विकास आयुक्त विजय पांडेय द्वारा बताया गया कि आज से प्रत्येक 14 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा । प्रत्येक दिन 28 गावों में यह महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रचार वाहन के माध्यम से किया जाएगा, जो जून 2025 तक प्रतिदिन चलेगाऔर कुल 1609 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्येक कार्यक्रम में 200-250 महिलाओं को भाग लेने हेतु जीविका द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है। प्रत्येक कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी रोस्टर अनुसार भाग लेंगे। इस महिला संवाद के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति गठित की गई है। वही प्रखंड विकास अधिकारी प्रखंड स्तर पर पुरे महिला संवाद का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला और प्रखंड में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
प्रत्येक कार्यक्रम में बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में लघु फ़िल्म दिखाया जाएगा साथ ही लाभान्वित कुछ स्थानीयलाभान्वित महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया जाएगा, और आगे अपने समाज की उन्नति के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन करने और नई योजना लाने हेतु महिलाओं के द्वारा चर्चाएं और मांग की जाएगी। इन मांगों को लिपिबद्ध कर स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनका समाधान हो जाय। बड़ी या नये प्रकार के कार्यों यथा नीति निर्माण के योग्य मांगों को बिहार सरकार को प्रेषित किया जाएगा। जिस पर सरकार अमल करते हुए समाज को महिलाओं के मांग के अनुरूप योजना बनाकर विकास करेंगे।
प्रत्येक दिन दो सत्रों में 14 प्रखंडों में 28 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है। प्रथम सत्र का आयोजन प्रातः 09 से 11 बजे एवं द्वितीय सत्र का आयोजन अपराह्न 04 से 06 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम की सभी निवासित महिलाओं को शामिल होना है।
नोखा प्रखंड के रामनगर में प्राथमिक विद्यालय में कालिका जीविका ग्राम संगठन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय सर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समूह सदस्य रीता देवी, छात्रा आशा कुमारी और खुशबू कुमारी द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। आशा कुमारी साइकिल योजना और खुशबू कुमारी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित हैं। रीता देवी समूह से जुड़ कर बैंक आना जाना सबसे बेखौफ होकर बत करना सीख गई। दिनारा प्रखंड के मुसवथ में आयोजित किया गया।
रिपोर्टर