
अवैध गोवंश मांस की तस्करी का भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 24, 2025
- 146 views
800 किलो गोमांस व एक टेंपो जब्त
भिवंडी। शहर में पशु संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गोवंश के अवशेषों की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। कोंनगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी के दरमियान तीन आरोपियों को रंगेहाथ गोमांस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और एक चार पहिया वाहन भी जब्त की है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे राजनोली नाका क्षेत्र में घटी। गिरफ्तार आरोपियों में अरशद हिजायत उल्लाखान (46), सुभान शफीक कुरैशी (20), और मोहम्मद नसिम अयुब अंसारी (39) शामिल हैं। ये आरोपी भिवंडी के कसाई वाडा के रहने वाले इमरान कुरेशी और हाजी साहेब से मांस खरीद कर राजनोली नाका होते हुए मुंबई की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने टाटा एस वाहन MH-01/EE-9311 को रोका, जिसमें 900 से 1000 किलोग्राम गोवंश मांस भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, जब्त मांस की कीमत लगभग 4530,000 रुपये आंकी गई है। वाहन और मांस को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के भा. न्या. संहिता की धारा 325 महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1976 और गोवंश हत्या प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मांस माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जांच अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक रोहन गायकवाड के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने सराहना की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह तस्करी किसके इशारे पर और किस नेटवर्क के तहत की जा रही थी।
रिपोर्टर